आईपीएल में लगातार 8वीं बार ओपनिंग मैच में हारी मुंबई इंडियंस; 7 साल में 4 बार चैम्पियन बनी, फाइनल में 3 बार चेन्नई को हराया - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Sunday, 20 September 2020

आईपीएल में लगातार 8वीं बार ओपनिंग मैच में हारी मुंबई इंडियंस; 7 साल में 4 बार चैम्पियन बनी, फाइनल में 3 बार चेन्नई को हराया

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को अबु धाबी में खेले गए आईपीएल-13 के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस हार ने आईपीएल में उसके पहले मैच में हारने के ट्रेंड को बरकरार रखा है। पिछले आठ साल से मुंबई आईपीएल का पहला मैच नहीं जीत पाई है। 2013 में पहला मैच हारने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। लेकिन पिछले आठ में से चार खिताब मुंबई ने ही जीते।

मुंबई को 8 में से दो बार तो चेन्नई ने ही हराया

2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी।

2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। 2017 में भी पुणे ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी और 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया था।

2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी।

पिछले आठ सीजन से दो साल के अंतर से खिताब जीतते आई है मुंबई

8 सालों में मुंबई ने चार खिताब जीते। मुंबई पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी। उसके बाद हर एक सीजन को छोड़कर उसके आईपीएल जीतने का सिलसिला चलता रहा। 2013 के बाद 2015, फिर 2017 और 2019 में मुंबई ने खिताब जीता। 2013 और 2015 में तो मुंबई ने चेन्नई को ही हरा कर खिताब जीता था।

सीजन विनर रनरअप
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले आठ सीजन में दो बार चेन्नई ने मुंबई को पहले मैच में हराया, पिछले सात सीजन में तीन बार मुंबई ने चेन्नई को फाइनल में हराया।


source https://www.bhaskar.com/sports/cricket/ipl-2020/news/mumbai-indians-lost-in-opening-match-for-the-8th-time-in-ipl-became-champions-4-times-in-7-years-defeated-chennai-3-times-in-final-127736679.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot