57% विधायकों पर आपराधिक केस; 67% करोड़पति, 39% सिर्फ 12वीं या उससे कम पढ़ेे-लिखे - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Monday, 14 September 2020

57% विधायकों पर आपराधिक केस; 67% करोड़पति, 39% सिर्फ 12वीं या उससे कम पढ़ेे-लिखे

बिहार विधानसभा के 240 वर्तमान (243 में से 3 रिक्त) विधायकों में से 136 यानी 57% विधायक दागी हैं। 94 पर गंभीर आपराधिक केस हैं। 160 यानी 67% विधायक करोड़पति हैं। बिहार इलेक्शन वाॅच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने वर्तमान विधायकों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग और अन्य विवरणों पर आधारित रिपोर्ट में इसका जिक्र है।

रिपोर्ट 2015 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद उपचुनाव में दिए गए शपथ पत्र पर आधारित है। 11 विधायकों ने अपने ऊपर हत्या से जुड़े केस घोषित किए हैं। 30 पर हत्या की कोशिश का केस है। 5 विधायकों ने महिला अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं। इनमें एक पर बलात्कार का केस है। .

कांग्रेसी विधायकों की सबसे ज्यादा 4.36 करोड़ औसत संपत्ति

वर्तमान विधायकों की औसत संपत्ति 3.06 करोड़ है। पार्टीवार विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो राजद के विधायकों की औसत संपत्ति 3.02 करोड़, जदयू के एमएलए की 2.79 करोड़, भाजपा के 2.38 करोड़ और कांग्रेस के विधायकों की संपत्ति 4.36 करोड़ है।

18 विधायक 50 लाख से ज्यादा के कर्जदार, ददन यादव टॉप पर

18 विधायकों ने अपनी देनदारी 50 लाख और इससे अधिक घोषित की है। सबसे ज्यादा देनदारी घोषित करने वाले तीन विधायकों में डुमरांव के जदयू विधायक ददन यादव के पास 11,65,45,500 और मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पास 40201525 रुपए व भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के पास 313,04,388 की देनदारी है।

वहीं, बेनीपुर के जदयू विधायक सुनील चौधरी ने 2014-15 में खुद और पत्नी के नाम से 5 करोड़ 32 लाख 19 हजार 753 रुपए की आय दिखाई है। वहीं, खुद के नाम से 4 करोड़ 92 लाख 55 हजार 237 रु की आय दिखाई है।

9 विधायक सिर्फ साक्षर

शैक्षिक योग्यता : 94 यानी 39% विधायकों ने शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 134 यानी 56% विधायकों ने शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 9 विधायकों ने शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

विधायकों की उम्र : 128 यानी 53% विधायकों ने उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है, जबकि 112 विधायकों यानी 47% ने उम्र 51 से 80 के बीच घोषित की है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Criminal cases were filed against 57% of MLAs, 67% of millionaires with average assets of 3 crores; 39% only 12th or less educated


source /national/news/criminal-cases-were-filed-against-57-of-mlas-67-of-millionaires-with-average-assets-of-3-crores-39-only-12th-or-less-educated-127720859.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot