बीते 24 घंटे में 87393 संक्रमित मिले, 92926 लोग रिकवर हुए, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन बढ़ी; देश में अब तक 54.85 लाख केस - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Sunday, 20 September 2020

बीते 24 घंटे में 87393 संक्रमित मिले, 92926 लोग रिकवर हुए, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन बढ़ी; देश में अब तक 54.85 लाख केस

देश में अभी तक 54 लाख 85 हजार 612 संक्रमित आ चुके हैं और 43 लाख 92 हजार 650 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 87 हजार 392 मरीज सामने आए, 92 हजार 926 ठीक हुए और 1 हजार 135 लोगों की मौत हो गई। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। ये आकंड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार के पार
देश में मरने वालों की संख्या अब 87 हजार 909 हो गई है। अभी 10 लाख 04 हजार 274 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये मरीज घर में रहकर या फिर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 5 हजार 644 हो गई है। प्रदेश में अब तक 81 हजार 374 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 970 की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
प्रदेश में 1 लाख 14 हजार 989 केस हो गए हैं। 95 हजार 469 ठीक हो चुके हैं। 1 हजार 336 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा।

3. बिहार
राज्य में अब तक 1 लाख 68 हजार 542 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 864 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 234 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
यहां अब तक 12 लाख 8 हजार 642 केस आ चुके हैं। 8 लाख 84 हजार 341 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 91 हजार 238 का इलाज चल रहा है, जबकि 32 हजार 671 की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में 3 लाख 54 हजार 275 केस आ चुके हैं। 2 लाख 83 हजार 274 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 65 हजार 954 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविवार की फोटो दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में बने कोविड केयर सेंटर की है। देश में 10.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।


source https://www.bhaskar.com/national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-21-september-mumbai-delhi-coronavirus-news-127739541.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot