24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस; भारत में प्रति लाख मरीजों की संख्या सबसे कम, अमेरिका सबसे आगे - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Tuesday, 23 June 2020

24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस; भारत में प्रति लाख मरीजों की संख्या सबसे कम, अमेरिका सबसे आगे

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या4 लाख 56हजार 62 हो गई। मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राजधानी में अब तक 66 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोनाका रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर56.38% हो गया है।

उधर, देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में आबादी घनत्व अधिक होने के बावजूद प्रति लाख कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम है। दुनिया में प्रति लाख 116.67 मामले हैं, लेकिन भारत में इनकी संख्या 32.04 प्रति लाख है। सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका में है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर 722 कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्पेन 627 और ब्राजील में यह आंकड़ा 524 है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
23 जून 15600
21 जून 15150
20 जून 15918
19 जून 14740
18 जून 13829

कोरोना अपडेट्स

  • उत्तरप्रदेश में बुधवार सेएंटीजन टेस्ट से शुरू होंगे। प्रदेश को एंटीजन टेस्ट किट मिल चुकी हैं। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ जिलों में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे प्रदेश में स्क्रीनिंग के लिए 1 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं।
  • पुणे के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 820मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 16851 है और अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 183 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 54 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 29, मुरैना में 23, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 12 हजार 261 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,335 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 525 की जान गई।
महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 3,214 संक्रमित मिले और 248 की मौत हुई। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 824, ठाणे में 1,116 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार 010 हो गई है, इनमें से 62 हजार 883 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6,531 लोगों ने जान गंवाई।

यह तस्वीर मुंबई की है। यहां मंगलवार को एक कोरोना मरीज का उसके परिवार ने अंतिम संस्कार किया। महाराष्ट्र में 23 जून को248 लोगों की जान गई।

बिहार: बिहार में मंगलवार को 157 मामले आए। पटना में सबसे ज्यादा 35 और समस्तीपुर में 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8,050 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 54 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,027 मरीज ठीक भी हुए हैं।

राजस्थान: यहां मंगलवार को 395 मामले आए। इनमें से जयपुर में 107, जोधपुर में 40, भारतपुर में 18 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,627 हो गई है। अब तक 365 लोग जान गंवा चुके हैं।

यह तस्वीर अलवर के कोविड अस्पताल की है। यहां एक बुजुर्ग महिला कमलेश (70 साल) को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को गुलदस्ता देकर घर विदा किया, तो उसने कलेक्टर को खुशी में 500 रुपए देने चाहे। महिला 13 दिन तक क्वारैंटाइन सेंटर में रही।

उत्तरप्रदेश: यहां मंगलवार को 571 नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 59, गाजियाबाद में 34 और लखनऊ में 26 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 893 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 588 लोगों ने दम तोड़ा है।

यह तस्वीर लखनऊ के जू की है। यह आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जू में चलने वाली बच्चों की टॉय ट्रेन को एक राउंड के बाद सैनिटाइज किया जाता है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


source https://www.bhaskar.com/national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-june-24-127442017.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot