बारामूला के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए; बडगाम में आतंकियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Wednesday, 24 June 2020

बारामूला के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए; बडगाम में आतंकियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।एनकाउंटर जारी है। सोपोर के हर्दशिवा इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

जम्मू-कश्मीर में इस महीने यह चौदहवां एनकाउंटर है। अब तक 43आतंकी मारे जा चुके हैं। दो दिन पहले पुलवामा में हुए एनकाउंटर में 2आतंकी मारे गए थे।

25 दिन में 43 आतंकी ढेर

तारीख जगह आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा(शोपियां) 4
10 जून सुगू(शोपियां) 5
13 जून निपोरा(कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम(शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
कुल 43

4 महीने में 4 आतंकी संगठनों के सरगना ढेर
पिछले रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक हिजबुल का सरगना था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि 4 महीने में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गजवत-उल हिंद के सरगना मारे जा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो एनकाउंटर वाले इलाके की है, आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।


source /national/news/jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-militants-news-and-updates-127445348.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot