पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए, घर में करीब 5 दहशतगर्दों के छिपे होने का शक  - achhinews

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Post Top Ad

Blossom Themes

Monday, 22 June 2020

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए, घर में करीब 5 दहशतगर्दों के छिपे होने का शक 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल एनकाउंटर जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को पुलवामा के बंदजू इलाके में करीब 5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस महीने पाक की फायरिंग में चौथा जवान शहीद

इस महीने पुंछ और राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में यह चार जवान शहीद हुए हैं। सोमवार को नौशेरा में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में फॉरवर्डपोस्ट पर तैनात एक जवान शहीद हो गए थे। राजौरी में 4 जून और 10 जून को दो जवान शहीद हुए थे। इसके बाद 14 जून को पुंछ जिले में एक जवान शहीद हुआ था। इस साल 10 जून तक जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से 2027 बार गोलाबारी की गई है।

चार महीने में 4 आतंकी संगठनों के सरगना मारे गए हैं

जम्मू-कश्मीर में बीते4 प्रमुख आतंकी संगठनों के चीफ का 4 महीने में सफाया हो गया है। बीते रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस नेहिजबुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक हिजबुल सरगना था। इसके बाद जम्मू-कश्मीरआईजी विजय कुमार ने बताया कि 4 महीने में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गजवत-उल हिंद के सरगना मारे गए हैं।

23दिन में 13एनकाउंटर

तारीख स्थान आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा(शोपियां) 4
10 जून सुगू(शोपियां) 5
13 जून निपोरा(कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम(शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून पुलवामा(बंदजू) 2
कुल 41


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया। बीते रविवार को सुरक्षाबलों ने जादीबल में तीन आतंकी मार गिराए थे।(फाइल)


source /national/news/jammu-kashmir-terrorists-killed-in-encounter-news-updates-127438286.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot